शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट-एतिहाद (Jet-Etihad) सौदा पूरा

आज जेट एयरवेज (Jet Airways) का एतिहाद एयरलाइंस (Etihad Airlines) के साथ सौदा पूरा हो गया है।

सौदे के तहत जेट एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद को अपनी 24% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने 10 रुपये मूल कीमत के 273 लाख शेयर एतिहाद को बेचे हैं। इस तरह यह सौदा 2069 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है।

सौदे के बाद जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल (Naresh Goyal) की कंपनी में 51% हिस्सेदारी होगी। वहीं, 25% हिस्सेदारी संस्थागत निवेशको की होगी।  
गौरतलब है कि इस सौदे को शेयरधारको, सीसीईए (CCEA) और सेबी (SEBI) समेत तमाम आवश्यक मंजूरियाँ मिल चुकी हैं।  
हालाँकि यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में जेट एयरवेज के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.62% की बढ़त के साथ 325.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013) 
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख