शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने पेट्रोवियतनाम (Petrovietnam) से मिलाया हाथ, शेयर चढ़ा

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) ने वियतनाम की कंपनी के साथ सहमति ज्ञापन पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किये हैं। 

ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने वियतनाम, भारत और अन्य देशों में हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग के लिए पेट्रोवियतनाम (Petrovietnam) के साथ करार किया है।

इस एमओयू के तहत पेट्रोवियतनाम, ओएनजीसी विदेश को 5 ब्लॉकों का आवंटन भी करेगी।

शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 278.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:38 बजे यह 3.10% की मजबूती के साथ 279 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख