शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्डर फार्मा (Elder Pharma) ने जारी किया स्पष्टीकरण

एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) ने घरेलू कारोबार को बेचे जाने की खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।  

एल्डर फार्मा ने टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) को कंपनी के भारतीय कारोबार को बेचे जाने की खबर पर सफाई दी है। कंपनी के बढ़ते कर्ज को देखते हुए बोर्ड निदेशकों की बैठक में कंपनी के कारोबार की रिस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दी गयी है। कंपनी कर्ज कम करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों व संभावनाओं पर विचार कर रही है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सका है।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.88% की बढ़त के साथ 303.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!