शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाफना फार्मा (Bafna Pharma) ने जारी किया स्पष्टीकरण

बाफना फार्मास्युटिकल्स (Bafna Pharmaceuticals) ने हिस्सेदारी बेचने की खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।  

बाफना फार्मा ने ब्रिटेन की दवा निर्माता कंपनी मायलान (Mylan) और दो भारतीय कंपनियों द्वारा कंपनी के अधिग्रहण की खबरों को अफवाह बताया।। हालाँकि कंपनी ने यह जरूर कहा कि वह पूँजी जुटाने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस दिशा में कोई भी फैसला लिये जाने पर एक्सचेंजो को सूचित किया जायेगा।

कंपनी की यह खबर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 30.20 रुपये पर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख