शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) को 269 करोड़ रुपये का ठेका

थर्मेक्स (Thermax) को एक नया ठेका मिला है।
यह ठेका 269 करोड़ रुपये का है। यह ठेका पेट्रोकेमिकल कंपनी से मिला है। इसके तहत कंपनी को 3 एचआरएसजी (हीट रिकवरी स्टीम जनरेटर्स) का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चर, सप्लाई, इरेक्शन और स्थापना करने का कार्य करना है।
कंपनी की यह खबर मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर पर इस खबर का असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.42% के नुकसान के साथ यह 637.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख