शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : 1492 वाहनों का बाजार से रिकॉल

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द ही बाजार से अपने वाहन रिकॉल (वापस लेने) करने जा रही है।

कंपनी 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2013 के दौरान बने 1492 वाहनों का बाजार से रिकॉल करेगी। कंपनी की अर्टिगा (Ertiga), स्विफ्ट (Swift), डिजायर (Dzire) और ए-स्टार (A-Star) वाहनों के स्टीयरिंग कॉलम में गड़बड़ी की वजह से इनका रिकॉल किया जायेगा।

यदि जांच में इन्हें दोषपूर्ण पाया गया तो बिना किसी शुल्क के इनके स्टीयरिंग कॉलम बदले जायेंगे। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:15 बजे यह 0.36% की कमजोरी के साथ 1654.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2013)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख