शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) की दवा को मिली मंजूरी

जुबिलैंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।  

कंपनी को क्यूटिएपाइन फ्यूमैरेट (Quetiapine Fumarate) दवा की 25 एमजी गोलियों के एएनडीए को बिक्री के लिए हरी झंडी मिल गयी है।

गौरतलब है कि यह एस्ट्राजेनेका सिरोक्वैल की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल सिजोफ्रेनिया के उपचार में किया जाता है। 
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.63% की कमजोरी के साथ 126.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख