शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 10.7% घटी

निर्यात के मोर्चे पर भारी कमजोरी की वजह से देश के सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नवंबर महीने की बिक्री में दोहरे अंकों में गिरावट आयी है।

कंपनी ने नवंबर 2013 में 92,140 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 10.7% की गिरावट दिखाता है। ध्यान रहे कि नवंबर 2012 में मारुति सुजुकी ने 1,03,200 वाहनों की बिक्री की थी।

इस दौरान कंपनी द्वारा किये जाने वाले निर्यात में 46.2% की भारी गिरावट आयी है। बीते महीने कंपनी महज 6,630 वाहनों का ही निर्यात कर सकी है। नवंबर 2012 में इसने 12,318 वाहनों का निर्यात किया था। नवंबर 2013 में कंपनी को घरेलू मोर्चे पर भी नुकसान सहना पड़ा है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री साल-दर-साल 5.9% की गिरावट के साथ 85,510 वाहनों की रही है।
 
नवंबर 2013 में एसएक्स 4 की बिक्री में साल-दर-साल 71.1% और किजाशी की बिक्री में साल-दर-साल 98.6% की गिरावट आयी है। लेकिन कंपनी के डिजायर मॉडल ने इसके आँकड़ों को और खराब होने से बचा लिया है। नवंबर 2013 में इस मॉडल की बिक्री में साल-दर-साल 13.2% की बढ़ोतरी हुई है। 
 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 10.53 बजे कंपनी का शेयर 0.66% फिसल कर 1,666.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख