शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर में अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ी

वाहन निर्माता अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में बीते नवंबर महीने में तकरीबन 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

नवंबर 2013 में कंपनी ने 3,204 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 6.91% की वृद्धि दर्शाता है। ध्यान रहे कि नवंबर 2012 में इसने 2,997 वाहनों की बिक्री की थी। यदि इस कारोबारी साल में अप्रैल-नवंबर की कुल बिक्री की बात की जाये तो अतुल ऑटो ने इस दौरान 24,398 वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 17.59% अधिक है। कारोबारी साल 2012-13 के अप्रैल-नवंबर के दौरान इसने 20,748 वाहनों की बिक्री की थी।

आज सुबह 11.18 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 0.42% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 298 रुपये पर है। हालाँकि, इससे पहले यह ऊपर की ओर 305.70 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!