शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री में 18% की गिरावट

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने नवंबर 2013 में कुल 39,255 वाहन बेचे हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 48,143 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 18% की गिरावट आयी है।  

घरेलू बाजार में कंपनी ने बीते वर्ष 46,755 वाहनों के मुकाबले 36,261 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 22% घटी है।
नवंबर 2013 में कंपनी के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी ने 2994 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 1388 के मुकाबले 116% ज्यादा है।   
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:20 बजे यह 0.33% की बढ़त के साथ 948.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!