शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिज एलायंस में शामिल हुआ भारती एयरटेल (Bharti Airtel)

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ब्रिज एलायंस (Bridge Alliance) में शामिल होने की घोषणा की है।

इस एलायंस में 14 सेवा प्रदाता शामिल हैं जो 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराते हैं। अफ्रीका महाद्वीप की एयरटेल की सभी इकाइयाँ इस समझौते में शामिल होंगी। कंपनी का मानना है कि इस गठबंधन में शामिल होने से उनकी कामकाजी क्षमता में बढ़ोतरी होगी। मसलन इसमें शामिल सभी कंपनियों की अग्रगामी रोमिंग सेवाओं तक पहुँच होगी। ब्रिज एलायंस में शामिल सभी कंपनियों के ग्राहकों को सहज व प्रतिस्पर्द्धी डेटा रोमिंग व वाइस सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा इस समझौते में शामिल कंपनियों के ग्राहक बेहतर मोबाइल सेवा तो हासिल करेंगे ही, साथ ही वैश्विक स्तर पर अपने मोबाइल फोन के व्यय को भी कम कर सकेंगे। 

ध्यान रहे कि कंपनी अफ्रीका महाद्वीप के कुल 17 देशों में सेवाएँ उपलब्ध कराती है और 30 सितंबर 2013 को खत्म हुई तिमाही के अंत में इसके पास इस महाद्वीप में 6.6 करोड़ ग्राहक थे।

इस खबर के आने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज दोपहर 1.55 बजे कंपनी का शेयर 1% चढ़ कर 330.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख