शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री में मामूली गिरावट

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की नवंबर माह की कुल बिक्री में 6% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने नवंबर 2013 में 155,604 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2012 में कंपनी ने 166,783 वाहन बेचे थे।

कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10% की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल नवंबर में 1,50,056 की तुलना में इस साल कंपनी ने 135,218 वाहन बेचें हैं। 
वहीं, मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट आयी है। नवंबर 2013 में मोटरसाइकिल की बिक्री 6% घट कर 61,471 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 65,494 रही थी।
कंपनी के कुल निर्यात में 26% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 25,338 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 20,080 रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 02:44 बजे यह 0.36% की कमजोरी के साथ 54.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 2 दिसंबर 2013) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!