शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की बिक्री बढ़ी

नवंबर 2013 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में 12% की वृद्धि दर्ज हुई है।
कंपनी ने नवंबर 2013 में 8.70 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल नवंबर 2012 में इसकी बिक्री 7.77 लाख व्हील्स रिम रही थी। 
कंपनी ने नवंबर 2013 में 1,04,106 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि नवंबर 2012 में इसने 99,392 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 5% बढ़ा है।
बिक्री की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.78% की कमजोरी के साथ यह 145.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!