शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बिक्री 5.61% बढ़ी

देश के सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की नवंबर महीने की बिक्री में साल-दर-साल 5.61% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
बीते महीने इसने 5,30,530 वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2012 में इसने 5,02,305 वाहनों की बिक्री की थी। इससे पहले अक्टूबर 2013 में कंपनी ने 6,25,420 दोपहिया वाहन बेचे थे। ऑटोमोबाइल उद्योग के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी वाहन कंपनी ने एक महीने के दौरान छह लाख से अधिक वाहन बेचे। 
 कल बाजार बंद होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया था कि अक्टूबर-नवंबर 2013 के दौरान इसने 12 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं, जो साल-दर-साल 9% की बढ़ोतरी दिखाता है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2012 में कंपनी ने लगभग 11 लाख वाहनों की बिक्री की थी। 
शेयर बाजार में आज के कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर अभी सपाट दिख रहा है। बीएसई पर आज सुबह 10.42 बजे कंपनी का शेयर 0.02% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 2,063.30 रुपये पर था। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 2,079.30 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!