शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 17% की गिरावट

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की नवंबर महीने की बिक्री में 17% की गिरावट दर्ज की गयी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को आज सुबह भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि नवंबर 2012 के 3,72,293 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2013 में इसने 3,10,591 वाहन बेचे हैं। 
बीते नवंबर में इसने 2,78,703 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि नवंबर 2012 में इसने 3,26,727 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी, जो साल-दर-साल 15% की कमी है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है और नवंबर 2012 के 45,566 के मुकाबले नवंबर 2013 में इनकी बिक्री 31,888 रही है। 
हालाँकि, निर्यात के मोर्चे पर इसका प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है और इसमें साल-दर-साल 8% की वृद्धि हुई है। बजाज ऑटो ने नवंबर 2013 में 1,33,731 वाहनों का निर्यात किया, जबकि नवंबर 2012 में इसने 1,24,115 वाहनों का निर्यात किया था। 
बीएसई में आज सुबह 11.03 बजे बजाज ऑटो का शेयर 0.59% की कमजोरी के साथ 1,953.40 रुपये पर था। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!