शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 1471 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने कई ठेके हासिल किये हैं।

कंपनी को नवंबर-दिसंबर 2013 में कुल 1471 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन एवं वितरण विभाग को 686 करोड़ रुपये के ठेके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले हैं।कंपनी को 461 करोड़ रुपये का ठेका छित्तरपुर और कर्नाटक में सीमेंट संयंत्र के निर्माण के लिए मिला है। वहीं, 142 करोड़ रुपये का ठेका कर्नाटक के शहरी जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड से तुमकुर शहर में वेस्ट वाटर परियोजना के दूसरे चरण के तहत वेस्ट वाटर नेटवर्क की जाँच आदि के लिए दिया गया है। इन सबके अलावा कंपनी को 182 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख है। बीएसई में  दोपहर 12:05 बजे  यह 0.26% की कमजोरी के साथ 1063.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!