शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने मैगनेटी मैरेली (Magneti Marelli) के साथ बनाया जेवी

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने मिलान-स्थित मैगनेटी मैरेली (Magneti Marelli) के साथ मिल कर एक संयुक्त उपक्रम बनाया है।
एचएमसी-एमएम ऑटो लिमिटेड नामक यह उपक्रम नयी पीढ़ी के फ्यूलिंग सिस्टम्स का विकास और निर्माण करेगा। इसके अलावा यह अपना एक स्वायत्त विकास केंद्र (डेवलपमेंट सेंटर) भी बनायेगा।   
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गयी विज्ञप्ति में हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि एचएमसी-एमएम ऑटो लिमिटेड में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी 60% और मैगनेटी मैरेली की हिस्सेदारी 40% होगी। अगले 10 सालों के भीतर इसमें 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जायेगा।  (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख