शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन घटा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का नवंबर 2013 में कुल उत्पादन 93,900 रहा है। 

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का उत्पादन 104,635 रहा था। इस तरह कंपनी के उत्पादन में 10% की गिरावट आयी है। 

नवंबर 2013 में कंपनी की आल्टो, ए स्टार और वेगन आर जैसी मिनी कार श्रेणी की गाड़ियों का उत्पादन 11% घट कर 42,188 हो गया है, जो कि पिछले साल 47,434 रहा था।
हालाँकि, कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज हई है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं।
इस श्रेणी का मासिक उत्पादन 5% बढ़ कर 9453 हो गया है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 9010 रहा था। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 02:50 बजे 0.33% की बढ़त के साथ यह 1706.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख