शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) : मुंद्रा संयंत्र की मरम्मत प्रक्रिया पूरी

टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) के उत्पादन संयंत्र में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। 

टाटा पावर की सब्सीडियरी कंपनी कोस्टल गुजरात पावर (सीजीपीएल) के मुंद्रा स्थित 4,000 मेगावाट अल्ट्रा मेगा पावर संयंत्र में मरम्मत का काम पूरा हो गया है।  

गौरतलब है कि मुंद्रा पावर संयंत्र के कोल कन्वेयर गैलरी में आग लग गयी थी, जिसके बाद इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था। कंपनी ने आगजनी से हुई क्षति के लिए बीमा के दावे की प्रक्रिया शुरू की है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 5.57% की बढ़त के साथ 88.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख