शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी से मिलाया हाथ

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने दक्षिण अफ्रीका की कंपनी के साथ एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।  

वीनस रेमेडीज ने दक्षिण अफ्रीका की फार्मास्युटिकल कंपनी ऑस्टेल लेबोरेटीज (Austell Laboratories) के साथ एलोरेस (Elores) दवा के आउटलाइसेंस के लिए यह समझौता किया है। दक्षिण अफ्रीका में एलोरेस दवा वर्ष 2015 के मध्य में उतारे जाने की उम्मीद है।

कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.03% के नुकसान के साथ 230 रुपये  पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!