शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) देगी विशेष लाभांश

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने अपने शेयरधारकों को विशेष लाभांश देने की घोषणा की है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 दिसंबर 2013 को हुई बैठक में 10 रुपये अंकित मूल्य के हर शेयर पर 500 रुपये की दर से विशेष लाभांश देने को मंजूरी दे दी। इस लाभांश के भुगतान हेतु रिकार्ड तिथि 20 दिसंबर 2013 निर्धारित की गयी है। 
इसके साथ आज हुई बैठक में वित्त वर्ष को जनवरी-दिसंबर से बदल कर अप्रैल-मार्च करने का निर्णय लिया गया। यह फैसला 1 अप्रैल 2014 से प्रभावी होगा। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का वर्तमान वित्त वर्ष 15 महीनों की अवधि का होगा।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयरों में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में 895 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 1.48% की बढ़त के साथ 876.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख