शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को मिली परियोजना, शेयर चढ़ा

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को ठेका मिला है।

सुजलॉन की सब्सीडियरी कंपनी आरई पावर सिस्टम्स एसई (REpower Systems SE) को जर्मनी में विंड परियोजना के लिए 266 मेगावट क्षमता के 103 विंड टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए यह परियोजना सौंपी गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 9.83 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:50 बजे यह 2.75% की मजबूती के साथ 9.70 रुपये पर है। 
आज के कारोबार में इस शेयर में भारी मात्रा में कामकाज देखने को मिल रहा है। अब तक कंपनी के 12.95 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। इस शेयर में कामकाज की दो हफ्तों की औसत मात्रा 13.69 लाख रही है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!