शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने किया शेयरों का अधिग्रहण

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने एचएमसी एमएम ऑटो (HMC MM Auto) के शेयरों का अधिग्रहण किया है।
कंपनी ने 9 दिसंबर 2013 को एचएमसी एमएम ऑटो के 10 रुपये मूल कीमत के 17,49,999 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही मैगनेटी मैरेली (Magneti Marelli) के साथ मिल कर बने संयुक्त उपक्रम में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 60% हो गयी है। यह संयुक्त उपक्रम नयी पीढ़ी के फ्यूलिंग सिस्टम्स का विकास और निर्माण करेगा। इसके अलावा यह अपना एक स्वायत्त विकास केंद्र (डेवलपमेंट सेंटर) भी बनायेगा।
शेयर बाजार में आज हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.51% की कमजोरी के साथ 2169.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!