शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) की दवा को मिली अंतिम मंजूरी

सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अपनी दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।
कंपनी की सब्सीडियरी को साइमबाल्टा की जेनरिक वर्जन डुलेक्सोटिन डिलेयेड-रिलीज कैप्सूल यूएसपी 20 एमजी, 30 एमजी और 60 एमजी की दवाई को अंतिम मंजूरी प्राप्त हुई है। इस दवा का उपयोग डेपरेसिव डिसआर्डर (सामान्य बेचैनी) तथा डाइबेटिक पेरीफेरल न्यूरोपेथिक पेन (डीपीएनपी) के उपचार में किया जाता है।
दवा को मंजूरी मिलने की खबर गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 572.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 1.47% की कमजोरी के साथ यह 575.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख