शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) ने कीमतें बढ़ायी

नये साल के अवसर पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
कंपनी ने अपने वाणिज्यिक और यात्री क्षेणी के वाहनों की कीमत में 1 जनवरी 2014 से 2% का इजाफा किया है। कंपनी का कहना है कि सामानों के मूल्य वृद्धि और बढ़ते लागत खर्च की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।
कीमतों में बढ़ोतरी की खबर गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 940 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 0.86% की कमजोरी के साथ यह 942.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख