शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) खरीदेगी एल्डर फार्मा (Elder Pharma) का घरेलू कारोबार

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स (Torrent Pharmaceuticals) ने एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) के साथ एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत टोरेंट फार्मा, एल्डर फार्मा के घरेलू और नेपाल के कारोबार को खरीदेगी। यह समझौता 2,004 करोड़ रुपये में पूरा होगा। 

स्टॉक एक्सचेंज में यह खबर आने के बाद दोनों कंपनियों के शेयर विपरीत दिशा में बढ़ने लगे।  इस खबर के बाद बीएसई में एल्डर फार्मा का शेयर 349 रुपये तक चढ़ गया, जबकि टोरेंट के शेयर में गिरावट दिखने लगी। 
हालाँकि अभी इन दोनों शेयरों में कमजोरी बढ़ती दिख रही है। आज दोपहर 02.15 बजे टोरेंट फार्मा का शेयर 7.06% के नुकसान के साथ 464.40 रुपये पर है। दूसरी ओर एल्डर फार्मा का शेयर 6.37% के नुकसान के साथ 304.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख