शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 19.9% गिरी

ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक स्तर पर वाहन बिक्री में नवंबर में तीखी गिरावट आयी है।
नवंबर 2013 में कंपनी की बिक्री साल-दर-साल 19.9% गिर कर 81,957 रह गयी। इससे पहले नवंबर 2012 में इसने 1,02,337 वाहन बेचे थे। 
जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की बिक्री में नवंबर में 15.31% की वृद्धि हुई और इसने 39,956 वाहन बेचे। पिछले साल नवंबर में इसने 34,649 वाहनों की बिक्री की थी। लेकिन बीते नवंबर में कंपनी की यात्री वाहन श्रेणी की बिक्री में 4.49% की कमी आयी और यह आँकड़ा 50,703 पर रहा। नवंबर 2012 में टाटा मोटर्स ने 53,089 यात्री वाहन बेचे थे। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!