शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्सार पोर्ट्स (Essar Ports) ने वीपीटी (VPT) से मिलाया हाथ

एस्सार पोर्ट्स (Essar Ports) ने विशाखापट्टनम पोर्ट ट्रस्ट (Visakhapatnam Port Trust) के साथ एक समझौता किया है। 

एस्सार पोर्ट की सब्सीडियरी कंपनी एस्सार विजाग टर्मिनल्स (Essar Vizag Terminals) ने विशाखापट्टनम पोर्ट पर तीन आयरन ओर बर्थ के विकास और संचालन के लिए समझौता किया है। 

इन तीन बर्थों की संयुक्त क्षमता 23 मिलियन एमएमटीपीए होगी। लगभग तीन वर्षों की अवधि में इस परियोजना पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.96% की कमजोरी के साथ 56.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख