शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने बाजार में उतारा स्पेक्ट्रम (Spectrum)

आभूषण-निर्माता पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने अपनी नयी आभूषण श्रृंखला स्पेक्ट्रम बाजार में उतारी है।
कंपनी के अनुसार युवा और कामकाजी महिलाओं में हल्के और पहनने में आसान आभूषणों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह नयी श्रृंखला बाजार में उतारी गयी है। यह श्रृंखला इयर-रिंग, ब्रेसलेट, पेंडेंट, पेंडेंट सेट आदि में पेश की गयी है और इंद्रधनुष के विविध रंगों में उपलब्ध है। यह श्रृंखला देश भर में फैले इसके 39 शोरूम में एक साथ उतारी गयी है। इस श्रृंखला की कीमत कंपनी ने 10,000 रुपये से ले कर 1,20,000 रुपये के बीच रखी है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.55 बजे कंपनी का शेयर 0.64% की गिरावट के साथ 84.95 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 86.15 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख