शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) करेगी आईसिनर्जी (iSynergy) का विकास

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने यह घोषणा की है कि चीनी कंपनी फेस्को (FESCO) ने उसे एक एचआर सेवा प्लेटफॉर्म आईसिनर्जी (iSynergy) विकसित करने के लिए चुना है।
फेस्को वह पहली चीनी कंपनी है जो विदेशी उद्यमों, वित्तीय संस्थाओं और चीन के आर्थिक संगठनों को पेशेवर एचआर सेवाएँ मुहैया कराती है। इसके अलावा यह 100 से अधिक देशों में फैले 10,000 से अधिक वैश्विक उपयोगकर्ताओं को भी सेवाएँ देती है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज दोपहर 12.24 बजे कंपनी का शेयर 0.31% की हल्की तेजी के साथ 3460.50 रुपये पर है। हालाँकि आज सुबह के कारोबार में यह ऊपर की ओर 3483.20 रुपये तक चला गया था, जो इसका 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। यही नहीं, इस समय कंपनी का शेयर अपने लगभग तीन सालों के उच्चतम स्तर पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख