शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2935 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो कंस्ट्रक्शंस (Larsen & Toubro Constructions) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके 2935 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन ऐंड डिस्टिब्यूशन विभाग को यह ठेके कतार जनरल इलेक्ट्रिसिटी ऐंड वॉटर कॉर्पोरेशन की ओर से मिला है। इसके तहत कंपनी को 18 ईएचवी सबस्टेशन्स की आपूर्ति और निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।
शेयर बाजार में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1099.90 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 2.83% के बढ़त के साथ यह 1093.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख