शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) : वी. बालाकृष्णन (V. Balakrishnan) ने दिया इस्तीफा

आईटी (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के शीर्ष प्रबंधन में बड़ा फेरबदल हुआ।
वी. बालाकृष्णन (V. Balakrishnan) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। जो कि 31 दिसंबर 2013 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही कंपनी ने यू. बी. प्रवीन राव (U. B. Pravin Rao) को पूर्णकालीक निदेशक के रूप में निदेशक मंडल में और बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरन मजमुदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) को स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया गया।
वी बालाकृष्णन कंपनी में बीपीओ डिविजन, और लोडस्टोन के प्रमुख साथ ही निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं। इससे पहले वी बालाकृष्णन कंपनी के सीएफओ (CFO) भी रह चुके हैं।
फेरबदल की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 1.08% की बढ़त के साथ 3552.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख