शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अम्टेक इंडिया (Amtek India) ने किया समझौता

अम्टेक इंडिया (Amtek India) ने जर्मनी की कंपनी के साथ एक समझौता किया है।  

इस समझौते के तहत कंपनी ने अपनी सब्सीडियरी कंपनियों के जरिये जर्मनी के क्वीपर समूह (Kueppper Group) के कारोबार का अधिग्रहण किया है।

गौरतलब है कि क्वीपर समूह लोहे और एल्युमिनियम कास्टिंग के कारोबार में संलग्न है। जर्मनी व हंगरी में इसकी 5 उत्पादन इकाईयाँ है। 

कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.06% की बढ़त के साथ 62 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!