शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीवान हाउसिंग (Dewan Housing) ने जारी किया स्पष्टीकरण

दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Dewan Housing Finance Corporation) ने डीएलएफ (DLF) के साथ सौदे पर स्पष्टीकरण दिया है। 

कंपनी ने डीएलएफ (DLF) के साथ प्रैमेरिका लाइफ इंश्योरेंस (DLF Pramerica Life Insurance) में 50% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। इस सौदे को नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) से मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी जानकारी एक्सचेंजों को दी जा चुकी है। 

इस सबके अलावा इस सौदे से संबंधित कोई भी जानकारी कंपनी के द्वारा जारी नहीं की गयी है, जिसका कंपनी के स्क्रीपों पर कोई प्रभाव पड़े। 
मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.25% की कमजोरी के ससाथ 222.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख