शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) : दक्षिण सूडान में ऑयलफील्ड संचालन बंद

ओएनजीसी (ONGC) ने दक्षिण सूडान में संचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने दक्षिण सूडान में अपने दो इकाईयों में ऑयलफील्ड संचालन अस्थायी रूप से बंद किया है। ओएजीसी विदेश ने अपनी संयुक्त संचालन कंपनियों ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी (GPOC) और एसयूडीडी पेट्रोलियम ऑपरेटिंग कंपनी (SPOC) के जरिये संचालन बंद करने का फैसला किया है।

खबर है कि दक्षिण सूडान में राजनीतिक सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया  गया है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:30 बजे 2.01% की बढ़त के साथ 291.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!