शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने बढ़ायी कीमत

इस्पात उत्पादक कंपनी जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने अपने इस्पात उत्पादों की कीमत में 1,000 रुपये प्रति टन (या 2% तक) की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
कंपनी ने यह बढ़ोतरी उत्पादन लागत में वृद्धि की वजह से की है जो जनवरी से लागू होगी। जेएसडब्लू स्टील की इस घोषणा के बाद अन्य इस्पात उत्पादकों द्वारा भी मूल्य वृद्धि किये जाने की संभावना बढ़ गयी है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील का शेयर लगभग 1% की तेजी के साथ 1,008.10 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले आज के कारोबार में यह नीचे की ओर 996 रुपये और ऊपर की ओर 1,010 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख