शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदानी पावर (Adani Power): ट्रांसमिशन लाइन कारोबार अलग करने का अनुमोदन

अदानी पावर (Adani Power) के निदेशक मंडल ने ट्रांसमिशन लाइन कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
कंपनी के निदेशक मंडल की 28 दिसंबर को हुई बैठक में कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन कारोबार को अलग कर एक पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई के जिम्मे करने के प्रस्ताव को अनुमोदन कर दिया गया। अदानी पावर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को आज सुबह दी गयी विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी है।
एनएसई के आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.5% की मामूली कमजोरी के साथ 39.30 रुपये पर है। हालाँकि आज सुबह यह इससे पहले ऊपर की ओर 40.10 रुपये और नीचे की ओर 38.90 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख