शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) ने दिया स्पष्टीकरण

गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) ने स्पष्टीकरण जारी किया है।  

कंपनी ने शेयरों की कीमतों में तेजी पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए इसे बाजार शक्तियों और निवेशकों के सेंटीमेंट पर आधारित बताया। गीतांजलि जेम्स के मुताबिक कंपनी के लिए शेयर की कीमतों पर नियंत्रण मुश्किल है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:15 बजे यह 8.84% के नुकसान के साथ 68.10 रुपये पर है। आज से पहले के तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 51.7% उछल गया था। कंपनी का शेयर 23 दिसंबर 2013 को एनएसई को 49.20 रुपये पर और 27 दिसंबर 2013 को 74.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख