शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेडीमेड स्टील (Readymade Steel) ने किया अधिग्रहण

रेडीमेड स्टील इंडिया (Readymade Steel India) ने सिंगापुर की कंपनियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। 

रेडीमेड स्टील की सब्सीडियरी कंपनी केएच फोग्स पीटीई (KH Foges pte) ने सिंगापुर में पीएसएल इंजीनियरिंग पीटीई (PSL Engineering PTE) और रेटरी पाइलिंग (Rotary PIlling) का अधिग्रहण किया है। गौरतलब है कि रोटरी पाइलिंग कंपनी पीएसएल होल्डिंग्स (PSL Holdings) की सब्सीडियरी है। यह अधिग्रहण शेयर खरीद समझौते के मुताबिक लगभग 85 करोड़ रुपये में हुआ है।कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.53% के नुकसान के साथ 120 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!