शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री में 13% की गिरावट

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने दिसंबर 2013 में कुल 39,611 वाहन बेचे हैं।
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 45,297 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 13% की गिरावट आयी है।  
घरेलू बाजार में कंपनी ने बीते वर्ष 42,307 वाहनों के मुकाबले 36,881 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 13% घटी है।
दिसंबर 2013 में कंपनी के निर्यात में भी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी ने 2730 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 2990 के मुकाबले 9% कम है।   
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.43% की बढ़त के साथ 947.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!