शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रतिभा इंडस्ट्रीज (Pratibha Industries) को मिले ठेके, शेयर उछला

प्रतिभा इंडस्ट्रीज (Pratibha Industries) को नये ठेके मिले है।

ये ठेके 589.69 करोड़ रुपये के हैं। 

कंपनी के जल प्रबंधन विभाग को गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (Gujarat Water Supply & Severage Board) से 224.80 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को गुजरात में भूमिगत जलनिकासी प्रणाली के निर्माण का काम करना है। 
कंपनी को 117.92 करोड़ रुपये का ठेका नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (National Building Construction Corporation) की ओर से मिला है। वहीं 171.43 करोड़ और 75.54 करोड़ रुपये का ठेका भी निर्माण कार्यों के लिए दिया गया है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 10:45 बजे यह 11.81% की मजबूती के साथ 30.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!