शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 42% घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दिसंबर महीने की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

कंपनी ने दिसंबर 2013 में 37,852 वाहन बेचे, जबकि दिसंबर 2012 में 65,582 वाहन बेचे गये। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 42% घटी है। 

इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 43% घट कर 35,010 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 61,700 रही थी।  

इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 46% घट कर 25,738 हो गयी। जो कि बीते साल की इसी अवधि में 47,715 रही थी।
दिसंबर 2013 में कंपनी ने 6537 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2735 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर दिसंबर 2013 में भी गिरावट रही है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 2842 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल दिसंबर के 3882 के मुकाबले 27% कम है।
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.79% की कमजोरी के साथ 371.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!