शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री मामूली बढ़ी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की दिसंबर माह की कुल बिक्री 2% बढ़ी है।

कंपनी ने दिसंबर 2013 में कुल 159,495 वाहन बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2012 में कंपनी ने 156,221 वाहन बेचे थे।

दिसंबर 2013 में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री मामूली बढ़ कर 153,358 हुई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 151,735 वाहन बेचें थे। 
वहीं, मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट आयी है। दिसंबर 2013 में मोटरसाइकिल की बिक्री 4% घट कर 57,576 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 60,210 रही थी।
कंपनी के कुल निर्यात में 27% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 25,797 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 20,251 रही थी।
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 6.26% की मजबूती के साथ 78.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014) 
 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख