शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 361.50 रुपये तक नीचे लुढ़क गया।  सुबह 11 बजे यह 2.46% की गिरावट के साथ 362.80 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कंपनी की दिसंबर महीने की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने दिसंबर 2013 में 37,852 वाहन बेचे, जबकि दिसंबर 2012 में 65,582 वाहन बेचे गये। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 42% घटी है। 
इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 43% घट कर 35,010 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 61,700 रही थी।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 46% घट कर 25,738 हो गयी। जो कि बीते साल की इसी अवधि में 47,715 रही थी।
दिसंबर 2013 में कंपनी ने 6537 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2735 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर दिसंबर 2013 में भी गिरावट रही है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 2842 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल दिसंबर के 3882 के मुकाबले 27% कम है।(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख