शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राज जैन बने भारती रिटेल (Bharti Retail) के नये सीईओ

खुदरा क्षेत्र की कंपनी भारती रिटेल (Bharti Retail) ने राज जैन को अपना नया सीईओ बनाया है।
अपनी नयी भूमिका में वह भारती इंटरप्राइजेज के एमडी और उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल को रिपोर्ट करेंगे।
राज जैन के पास खुदरा क्षेत्र, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी का खासा अनुभव है। इससे पहले वह भारती इंटरप्राइजेज के सलाहकार थे। उससे पहले जैन वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष थे। साथ ही उन्होंने भारती वॉलमार्ट (Bharti Walmart) के प्रबंध निदेशक और सीईओ को पद पर भी छह साल से अधिक समय तक काम किया है। इसके अलावा भारती रिटेल ने पंकज मदान को सीएफओ बनाया है। 
भारती रिटेल शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ इसका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। खुदरा क्षेत्र की कंपनी भारती रिटेल के वर्तमान में 212 स्टोर चला रही है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख