शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 2962 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को 1555 करोड़ रुपये का ठेका बैंगलुरु में दो तकनीकी केंद्रों की डिजाइनिंग और निर्माण के लिए दिया गया है। कंपनी को 726 करोड़ रुपये का ठेका तमिलनाडू जल आपूर्ति और जलनिकासी बोर्ड से तमिलनाडू में जल आपूर्ति योजना की जाँच, कमिशनिंग आदि के लिए दिया गया है। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण विभाग को 258 करोड़ रुपये का ठेका आंध्र प्रदेश में 400 किलोवॉट डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन की जाँच और कमिशनिंग के लिए मिला है। 

इसके अलावा कंपनी को कोच्ची इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोच्ची में नये अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल कॉम्पलेक्स इमारतों के निर्माण के लिए दिया गया है। 
कंपनी को 423 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1025.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:28 बजे यह 1.01% की बढ़त के साथ 1022.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख