शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को ठेका, शेयर चढ़े

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन कंपनी (IL&FS Engineering and Construction Company) को नया ठेका मिला है। 

कंपनी को रैपिड मेट्रो रेल परियोजना के लिए एलेवेटेड स्टेशनों के निर्माण के लिए यह ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को आरएमआरजी के दूसरे चरण के तहत गुडगाँव में डीएलएफ फेज-1, सुशांत लोक, सेक्टर 53-54, एआईटी चौक और सेक्टर 55-56 पर पाँच एलेवेटेड स्टेशनों के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।

यह ठेका 84.30 करोड़ रुपये का है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे यह 1.96% की बढ़त के साथ 46.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!