शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैनो (Nano) के लिए सबसे खराब रहा दिसंबर

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लाख कोशिशों के बावजूद नैनो (Nano) की बिक्री घटती जा रही है।
अक्टूबर 2013 में इसका सीएनजी संस्करण बाजार में उतारने के बावजूद दिसंबर 2013 में कंपनी घरेलू बाजार में महज 554 नैनो कारें बेच सकी है। इस तरह दिसंबर 2013 नैनो की बिक्री के लिहाज से इस साल का सबसे खराब महीना साबित हुआ है। यही नहीं, दिसंबर में नैनो की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 74.84% की भारी गिरावट भी दर्ज की गयी है। ध्यान रहे कि दिसंबर 2012 में इसने 2,202 नैनो कारें बेचने में कामयाबी पायी थी।  
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि दिसंबर 2013 में इसने 559 नैनो कारों का उत्पादन किया है, जबकि दिसंबर 2012 में इसने 1,339 नैनो कारों का उत्पादन किया था। 
इससे पहले नवंबर 2013 में टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में महज 952 नैनो कारें ही बेच सकी थी। घरेलू बाजार में नवंबर 2012 में इसने 3,503 नैनो कारों की बिक्री की थी। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख