शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को सऊदी अरब से मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नया ठेका मिला है। 

कंपनी के पावर ट्रांसमिशन एवं वितरण कारोबार को सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) से एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ईपीसी ठेका मिला है, जिसके तहत कंपनी को 55 किलोमीटर लंबी 230 किलोवॉट की डबल सर्किट ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन और भूमिगत केबलिंग का निर्माण करना है। 

इस ठेके के तहत कंपनी डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, साइट जाँच, निरीक्षण, परिवहन, स्थापना आदि कार्य भी करेगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख है। बीएसई में सुबह 10:15 बजे यह 0.14% की कमजोरी के साथ 1009 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!