शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी कॉर्प (DB Corp) के निदेशक मंडल की बैठक 16 जनवरी को

डीबी कॉर्प (DB Corp) के निदेशक मंडल की बैठक 16 जनवरी को बुलायी गयी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim dividend) की घोषणा पर विचार और अनुमोदन करने के लिए 16 जनवरी 2014 को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी। इसके अलावा इस बैठक में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणामों और दिसंबर में समाप्त नौ महीनों के नतीजों पर भी विचार किया जायेगा। 
बीएसई में आज सुबह 10.54 बजे कंपनी का शेयर 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 293.45 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 298.80 रुपये तक उछल गया था। बीएसई में कल कंपनी का शेयर 293.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!